यात्रियों की कमी के कारण 4 जोड़ी स्पेशल व पैसेंजर ट्रेन रद्द
मुजफ्फरपुर
रेलवे ने कोरोना महामारी व यात्रियों की संख्या में कमी के कारण चार जोड़ी ट्रेनों को रद्द कर दिया है। ये ट्रेनें 22 मई से लेकर अगले आदेश तक रद्द रहेंगी। इसमें स्पेशल एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। सीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि 05203 बरौनी-लखनऊ एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 मई से व 05204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगा। 05269 मुजफ्फरपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन 27 मई एवं 05270 अहमदाबाद-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस स्पेशल का परिचालन 29 मई से अगले आदेश तक रद्द किया गया है।
03368 सोनपुर-कटिहार मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का परिचालन 22 मई व 03367 कटिहार-सोनपुर मेमू पैसेंजर का परिचालन 23 मई से अगले आदेश तक रद्द रहेगा। 05245 सोनपुर-छपरा मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन व 05246 छपरा-सोनपुर मेमू पैसेंजर ट्रेनें 22 मई से अगले आदेश तक नहीं चलेंगी।
