डीकेएस अस्पताल से विचाराधीन कैदी फरार

रायपुर। लूट के मामले में महासमुंद जेल में बंद विचाराधीन बंदी धनी राम धृतलहरे को इलाज के लिए डीकेएस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से उसका इलाज सी-4 वार्ड में चल रहा था। इसी दौरान विचाराधीन बंदी ड्यूटी में तैनात कैलाशचंद को चमका देते हुए हाथ से हथकड़ी को निकालकर अलसुबह 3.20 बजे फरार हो गया। पुलिस ने अस्पताल और बाहर में उसकी खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं निकला मिला तब उसने गोलबाजार पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस डीकेएस अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से उसकी तलाश में जुट गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *