भारत को जल्दी भेजी जाए 6 करोड़ वैक्सीन डोज: राष्ट्रपति जो बाइडेन

वाशिंगटन
भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर को देखते हुए दुनिया भर के कई देश मदद के लिए आगे आए हैं। अमेरिका इस महामारी के संकट में भारत की हर तरह से मदद कर रहा है। इसी क्रम में अमेरिकी नागरिक अधिकार कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन सीनियर और डेमोक्रेटिक सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भारत की मदद के लिए राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील की है। अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति और कार्यकर्ता रेव जेसी जैक्सन ने राष्ट्रपति जो बाइडेन से अपील करते हुए कहा है कि भारत को कोरोना वैक्सीन की 6 करोड़ (60 मिलियन) कोविड-19 वैक्सीन की डोज दी जाए।
 
अमेरिकी सिविल राइट ऐक्टिविस्ट रेव जेसी जैक्सन सीनियर ने जो बाइडेन से अपील करते हुए कहा, राष्ट्रपति द्वारा पहले से घोषित की गई वैक्सीन की 8 करोड़ डोज में से कम से कम 6 करोड़ डोज भारत को मदद के लिए दी जानी चाहिए। जेसी जैक्सन के इस अपील को भारतीय-अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने भी सपोर्ट किया। दोनों ने आश्वासन दिया है कि अमेरिका भारत की मदद के लिए हर कोशिश कर रहा है। हालांकि राष्ट्रपति जो बाइडेन ने फिलहाल इसपर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *