केंद्र ने मानी सिफारिश, कोरोना से रिकवरी के 3 महीने बाद लगेगी वैक्सीन

 नई दिल्ली 
 कोरोना संक्रमित लोगों को अब रिकवरी के 3 महीने बाद टीका लगाया जाएगा, जबकि अब तक 6 महीने बाद वैक्सीन लगवाने की सिफारिश की जाती थी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 टीकाककरण अभियान को लेकर बनाए गए नैशनल एक्सपर्ट ग्रुप (NEGVAC) की सिफारिश को मंजूरी दे दी है। नए नियमों के मुताबिक, अगर कोई कोरोना टीके की पहली खुराक लेने के बाद संक्रमित हो जाता है तो वह रिकवर होने के 3 महीने बाद दूसरी खुराक ले सकता है। 
 
एकस्पर्ट समूह ने स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए भी कोविड-19 टीकाकरण कराए जाने की सिफारिश की है। साथ ही टीकाकरण से पहले वैक्सीन लेने वालों की रैपिड ऐंटीजन टेस्ट किए जाने को भी मना किया गया है। बता दें कि सरकार द्वारा कोविशील्ड वैक्सीन की दो खुराकों के बीच अंतराल बढ़ाए जाने के एक हफ्ते से भी कम समय के अंदर ये नए बदलाव हुए हैं। तीन महीने में दूसरी बार कोविशील्ड की दोनों खुराकों के बीच सरकार ने अंतराल को बढ़ाया था। इससे पहले मार्च में कोविशील्ड वैक्सीन की दोनों डोज के बीच 28 दिन के गैप को बढ़ाकर 6 हफ्ते किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *