सीएम शिवराज बोले 31 मई तक कोई ढील नहीं ,जून से धीरे धीरे खोले जाएंगे जिले

उज्जैन
 मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान  ने आज उज्जैन संभाग में जिला, विकासखंड तथा ग्राम स्तरीय क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होने सभी अधिकारी कर्मचारियों के प्रयासों की तारीफ की और कहा कि प्रशासन बधाई का पात्र है जिसने दिन रात मेहनत कर कोरोना  से उबरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होने कहा कि जून  में धीरे धीरे कोरोना कर्फ्यू  खोला जाएगा, लेकिन अभी कोरोना गया नहीं है और हमें ये बात समझनी होगी कि अभी भी हमें सावधानी रखनी है।

सीएम शिवराज ने कहा कि आज की तारीख में कोरोना संक्रमण पूरी तरह से कंट्रोल करने की स्थिति में है। उन्होने कहा कि लगातार पॉजिटिविटी रेट घट रही है। लेकिन उन्होने कहा कि हमें ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं रहना है। कोरोना वायरस अभी भी है और ये इसलिए काबू में है क्योंकि हमने कोरोना कर्फ्यू लगाया हुआ है। सीएम ने कहा कि हम 31 मई का टार्गेट लें कि इस तारीफ तक हम जीरो कोरोना केस तक पहुंच पाएं। उन्होने कहा कि हम 31 मई से आगे कर्फ्यू नहीं लगा सकते क्योंकि जून में हमें सब खोलना ही पड़ेगा। उन्होने कहा कि हम अनलॉक भी वैज्ञानिक तरीके से करेंगे। हमें अनुशासन में रहना पड़ेगा। कोरोना को कंट्रोल करने के साथ हमें सामान्य जीवन की ओर लौटना पड़ेगा। गांव, वार्ड, ब्लॉक और जिले के क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप को जीरो कोरोना केस का लक्ष्य रखना होगा। 31 मई तक कोई छूट नहीं होगी, पूरी कड़ाई से पालन किया जाएगा। जून में शादी समारोह की अनुमति मिलेगी मुख्यमंत्री ने क्राइसिस मैनेजमेंट की बैठक में कहा कि 31 मई तक सख्त लॉकडाउन रहेगा। इसके बाद 1 जून से धीरे-धीरे जिलों को खोला जाएगा। ये फैसला सिर्फ उज्जैन संभाग के लिए ही है।

ब्लैक फंगस के मरीजों का मुफ्त इलाज होगा
कोरोना महामारी की दूसरी लहर के बीच समीक्षा बैठक के लिए उज्जैन पहुंचे मुख्यमंत्री ने अफसरों को हेलिपेड पर स्वागत के लिए आने से मना कर दिया था। वह करीब 1.20 बजे उज्जैन पहुंचे। CM ने बैठक में ब्लैक फंगस को लेकर चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा, ब्लैक फंगस के इलाज के उपयोग होने वाली दवाओं का इंतजाम सरकार कर रही है। प्रदेश में ब्लैक फंगस के मरीजों का इलाज सरकार मुफ्त करवाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *