CM शिवराज ने उज्जैन में कोरोना समीक्षा बैठक में 31 मई तक के कोरोना कर्फ्यू दिये संकेत

भोपाल. मध्य प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू से एक जून से राहत मिलने लगेगी. धीरे-धीरे  जिलों को खोलने की तैयारी है. सीएम शिवराज ने यह संकेत दिये हैं. अभी भोपाल सहित प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है. कोरोना वायरस रोकने के लिए अलग-अलग जिलों में अलग-अलग तारीख तक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है. सीएम शिवराज ने आज बड़ा संकेत दिया है. उज्जैन में कोरोना समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा है कि एक जून से जिलों को कोरोना कर्फ्यू में छूट दी जाएगी. हालात को देखते हुए जिलों को धीरे-धीरे खोला जाएगा.

सीएम शिवराज के संकेत से साफ है कि जिन जिलों में कोरोना का संक्रमण कम होगा उन जिलों में कर्फ्यू में ज्यादा ढील दी जाएगी. जिन जिलों में कोरोना वायरस का संक्रमण ज्यादा होगा उन्हें खुलने में वक्त लगेगा. कोरोना वायरस को लेकर जून के महीने में भी सरकार की सख्ती जारी रहेगी. सीएम शिवराज के संकेत के बाद प्रदेश के 52 जिलों में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लागू रहने के संकेत मिले हैं. अभी अलग अलग जिलों में अलग अलग तारीख तक कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है.

बुरहानपुर में 21 मई, भोपाल, जबलपुर, रीवा, छिंदवाड़ा, होशंगाबाद, सिंगरौली, सतना, सीधी, अशोकनगर, धार, मंदसौर, राजगढ़, टीकमगढ़, पन्ना, खरगोन, गुना, बड़वानी, शाजापुर, निवाड़ी, खंडवा, छतरपुर, झाबुआ, कटनी, हरदा, दतिया में 24 मई, अलीराजपुर, नरसिंहपुर, बैतूल, अनूपपुर, रतलाम 5 जिलों में 25 मई, डिंडोरी में 27 मई, इंदौर में 29 मई

-19 जिलों उज्जैन, ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, मुरैना, नीमच, शहडोल, उमरिया, देवास, आगर मालवा, रायसेन, भिंड, बालाघाट, श्योपुर, सिवनी, सीहोर, विदिशा, मंडला, और दमोह में 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू लगाया गया है.

सीएम शिवराज के आज उज्जैन में दिए संकेतों से साफ है कि फिलहाल किसी जिले को 31 मई तक कोरोना कर्फ्यू में राहत नहीं मिलेगी. लोगों को अब कोरोना कर्फ्यू में छूट के लिए 1 जून और हालात सुधरने तक का इंतजार करना होगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *