डा. रेणू जोगी के पेट में ट्यूमर, मेदांता में होगा आपरेशन

रायपुर। कोटा विधायक व पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी की धर्मपत्नी डा. रेणू जोगी के पेट में ट्यूमर का पता चला है। इसके लिए जल्द ही मेदांता में उनका आपरेशन किया जाएगा। यह जानकारी उनके पुत्र अमित जोगी ने ट्विटर के माध्यम से दी है।
अमित जोगी ने अपने ट्विटर हेंडल के माध्यम से बताया कि विधायक डा. रेणू जोगी के पेट में ट्यूमर पाया गया है। इसका उपचार मेदांता के डाक्टर आदर्श चौधरी और उनकी टीम करेगी। अपने समर्थकों से उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करने कहा है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने डा. रेणू जोगी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। इसके लिए अमित जोगी ने उन्हें धन्यवाद दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *