पंचायत चुनाव की ड्यूटी के दौरान केवल तीन शिक्षकों की हुई मौत : यूपी सरकार

 लखनऊ 
 उत्तर प्रदेश सरकार ने कहा है कि पंचायत चुनाव की ड्यूटी करते हुए अभी तक तीन शिक्षकों की मौत हुई है। जिलाधिकारियों ने राज्य निर्वाचन आयोग को तीन शिक्षकों की ही मौत की प्रामणिक सूचना भेजी है। बेसिक शिक्षा विभाग के अनुसचिव सत्य प्रकाश ने यह जानकारी दी है। वहीं प्राथमिक शिक्षक संघ ने पंचायत चुनाव की ड्यूटी में संक्रमित होकर मरने वाले 1621 शिक्षकों की सूची जारी की है।

पंचायत चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार मतदान-मतगणना संबंधी प्रशिक्षण व मतदान-मतगणना कार्य के लिए कर्मचारी के निवास स्थान से ड्यूटी स्थल तक पहुंचने और वापस यहां से घर पहुंचने तक की अवधि ही निर्वाचन अवधि मानी जाती है। इस अवधि में किसी भी कारण से हुई मौत के लिए अनुग्रह राशि दी जाती है। राज्य सरकार के मुताबिक तीन शिक्षकों की मौत हुई है और उन्हें नियमानुसार अनुग्रह राशि का भुगतान जल्द ही कराया जाएगा। सत्य प्रकाश ने कहा है कि भ्रामक व तथ्यों से विपरीत प्रकाशित खबरों से भ्रमित न हो और कोविड संक्रमण के रोकथाम के लिए राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों में सहयोग प्रदान करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *