योगी सरकार में मंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन, मेदांता में ली अंतिम सांस 

गुरुग्राम
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर चरथावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक और प्रदेश के बाढ़ नियंत्रण एवं राजस्व राज्यमंत्री विजय कश्यप का कोरोना से निधन हो गया। राज्यमंत्री कपिलदेव ने भी उनके निधन की पुष्टि करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया है। उनका लगभग दो हफ्तों से गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कोरोना का इलाज चल रहा था। वह पिछले करीब 3 सप्ताह से भी अधिक समय से कोरोना संक्रमण से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। पिछले महीने कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखाई देने पर उन्होंने कोविड टेस्ट करवाया था। 

पाजिटिव रिपोर्ट आने पर वह सहारनपुर के कस्बा ननौता स्थित अपने आवास पर ही होम आइसोलेट हो गए थे। बाद में हालत बिगडऩे पर उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार रात सवा दस बजे उनका निधन हो गया। राजस्व एवं बाढ़ नियंत्रण राज्यमंत्री विजय कश्यप चरथावल विधानसभा सीट से भाजपा के विधायक थे। राज्यमंत्री विजय कश्यप ने पिछले दिनों जिला अस्पताल पहुंचकर कोरोना की वैक्सीन लगवाई थी।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *