डेढ़ माह से फरार बलात्कार और धोखाधड़ी का आरोपी अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरफ्तार
रायपुर। पिछले डेढ़ माह से पड़ोसी जिला मध्यप्रदेश के बैतूल पुलिस बलात्कार और धोखाधड़ी के मामले में आरोपी अंकित राका की तलाश में जुटी हुई थी रायपुर आरपीएफ की टीम ने अमरकंटक एक्सप्रेस से गिरफ्तार कर लिया और आरपीएफ ने उसे बैतूल पुलिस के हवाले कर दिया।
आररपीएफ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बैतूल निवासी अंकित राका बलात्कार और धोखाधड़ी की घटना को अंजाम देकर पिछले डेढ़ माह से बैतूल पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। बैतूल पुलिस ने आरोपी अपने पड़ोसी राज्यों की पुलिस के साथ ही जीआरपी और आरपीएफ पुलिस को उसकी तलाश में फोटो भेजकर खोजबीन करने में मदद की गुहार लगाई थी। आरोपी अंकित रामा सोमवार की शाम सात बजे अमरकंटक एक्सप्रेस के ऐसी थ्री कोच में सवार होकर भोपाल जा रहा था। इसी बीच रायपुर आरपीएफ को सूचना मिली कि आरोपी ट्रेन में बैठा हुआ था। आरपीएफ की टीम ने ट्रेन में तलाशी ली और इसी दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया। इसकी जानकारी तत्काल आपीएफ पुलिस ने बैतूल पुलिस को दी और आज सुबह बैतूल पुलिस रायपुर पहुंची और आरोपी अंकित को अपने कब्जे में लेकर बैतूल रवाना हो गई। सिविल लाइन गंज बैतूल थाना में आरोपित के खिलाफ धारा 420,409,120(बी) 376,376-2(एन)/506 के तहत अपराध दर्ज है।
