PSG ने रीम्स को 4-0 से करारी शिकस्त दी

पेरिस
 पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) ने रीम्स को 4-0 से करारी शिकस्त देकर फ्रांसीसी फुटबॉल लीग-1 में खिताबी दौड़ को आखिरी दिन तक खींच दिया क्योंकि लिली ने सेंट एटिनी के साथ गोलरहित ड्रॉ खेलकर अंक बांटे।लिली के 37 मैचों में 80 अंक हैं जबकि पीएसजी के 79 अंक हो गए हैं। पीएसजी का सामना अब ब्रेस्ट से जबकि लिली का एंजर्स से होगा।

रीम्स के डिफेंडर यूनिस अब्दुलहामिद को 11वें मिनट में बाहर भेजे जाने का पीएसजी ने पूरा फायदा उठाया। उसे पेनाल्टी मिली जिसे नेमार ने गोल में बदला। कायलियन एमबापे ने 24वें मिनट में बढ़त दोगुनी कर दी जबकि मारक्विनहोस और मोइज कीन ने दूसरे हाफ में गोल किए।

डॉर्टमंड और वोल्फ्सबर्ग ने चैंपियंस लीग में जगह बनाई

बोरुसिया डॉर्टमंड और वोल्फ्सबर्ग ने जर्मन फुटबॉल लीग बुंडिशलीगा से यूरोप के शीर्ष क्लब टूर्नामेंट चैंपियंस लीग में जगह बनाई। डॉर्टमंड ने मेंज को 3-1 से हराकर जबकि वोल्फ्सबर्ग ने लीप्जिग के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेलकर बुंडिशलीगा में अपना शीर्ष चार में स्थान सुनिश्चित किया। इन दोनों टीमों के समान 61-61 अंक हैं जो पांचवें स्थान की टीम से चार अंक अधिक हैं।

लीप्जिग दूसरे स्थान पर है और उसने लीग के चैंपियन बायर्न म्यूनिख के साथ चैंपियंस लीग में पहले ही अपनी जगह सुरक्षित कर ली थी। प्रत्येक लीग से शीर्ष चार पर रहने वाली टीमें अगले सत्र में चैंपियंस लीग में खेलेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *