डबरा से एक्सयूवी लूटकर भागे बदमाशों का मेहगांव में एनकाउंटर

डबरा
 ग्वालियर (gwalior) के डबरा (dabra) कस्बे से एक्सयूवी वाहन लूटकर भागे दो इनामी हिस्ट्रीटर बदमाशों को ग्वालियर क्राइम ब्रांच (gwalior crime branch) और उनकी टीम ने भिण्ड पुलिस के सहयोग से बरहद गांव के आसपास घेर लिया। पुलिस की घेराबंदी में आने के बावजूद बदमाशों ने सरेंडर (surrender) नहीं किया। इस दौरान पुलिस को दोनों से भिड़ंत करना पड़ी। भिड़ंत में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हुए हैं। बदमाशों को इलाज के लिए भिंड से ग्वालियर रेफर किया गया है।

पड़ोसी जिले ग्वालियर के हत्या के मामले में फरार बिन्नी और प्रशांत ने बीते रोज डबरा से एक एक्सयूवी गाड़ी लूट कर भागे थे। दोनों इनामी बदमाशों को ग्वालियर क्राइम ब्रांच डीएसपी रवि भदौरिया ने अपनी टीम के साथ पीछा किया। इस बीच उन को सूत्रों से दोनों के भिंड की ओर भागने की खबर मिली। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने भिंड एसपी मनोज कुमार सिंह से संपर्क किया।

इसके बाद भिण्ड पुलिस को अलर्ट कर दिया गया। मेहगांव थाना क्षेत्र के बरहद गांव के आसपास मेहगांव पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बदमाश बिन्नी और प्रशांत की घेराबंदी की। पुलिस ने दोनों को सरेंडर के लिए कहा लेकिन आरोपितों की ओर से फायरिंग शुरू कर दी गई।

जिसके कारण ग्वालियर पुलिस और मेहगांव पुलिस ने भी सामना किया। इस दौरान दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गये घायलों को गवालिर अस्पताल भिजवाया गया, जानकारी के मुताबिक ग्वालियर के थाटीपुर थाना क्षेत्र में पूर्व में हुए मर्डर में बिन्नी और प्रशांत सहित सात आरोपित बनाए गए थे। इनमें से दो आरोपी पूर्व में गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि पांच आरोपित फरार चल रहे थे। इन्हीं में बिन्नी और प्रशांत बहु शामिल था। ग्वालियर और भिंड पुलिस अब इस बारे में और पड़ताल करने में जुट गई है। मेहगांव में क्राइम ब्रांच सब इंस्पेक्टर सतीश यादव की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *