डीयू में तीसरी लहर को लेकर शुरु की तैयारियां, ऑक्सीजन का भी होगा उत्पादन 

 नई दिल्ली 
देशभर में कोरोना की दूसरी लहर के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी (डीयू) ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर से बचाव के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। जिसको लेकर डीयू प्रशासन ने ऑक्सीजन से लेकर कोरोना केयर सेंटर को लेकर कई अहम फैसले लिए हैं। कोरोना के मौजूदा संक्रमण के मामलों के बीच डीयू ने दीन दयाल उपाध्ययाय कालेज, लक्ष्मीबाई कालेज में कोरोना केयर सेंटर खोले हैं। वहीं इसके साथ ही संभावित तीसरी लहर की तैयारियां डीयू ने शुरू कर दी हैं। जिसके तहत डीयू छात्रावासों, स्टेडियम में कोरोना सेंटर खोलेगा। जिसमें जानकी देवी मेमोरियल कालेज, हंसराज कालेज के छात्रावास में भी 100-100 बेेड के कोविड सेंटर खोले जाएंगे। डीयू परिसर स्थित एक छात्रावास में भी 200 बेड का कोरोना सेंटर शुरु होगा।

 कोरोना के संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए डीयू प्रशासन ने परिसर में ऑक्सीजन का उत्पादन करने का फैसला लिया है। जिसके तहत परिसर में आक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी है। डीयू प्रशासन के मुताबिक आक्सीजन प्लांट से प्रतिदिन 80 मेडिकल सिलेंडर भरे जा सकेंगे। डीयू इसके लिए प्रेशर स्विंग एडसरप्शन (पीएसए) तकनीक इस्तेमाल करेगा जो बहुत किफायती है। वहीं डीयू अपने स्वास्थ्य केंद्र में जांच संबंधी सुविधाएं भी बढ़ाएगा।

 कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के मद्देनजर डीयू 240 ऑक्सीजन कंसट्रेटर खरीदेगा। जिसके बाद डीयू डीयू के पास आक्सीजन कंसंट्रेटर की संख्या 350 से अधिक हो जाएगी। अभी डीयू के पास 120 ऑक्सीजन कंसट्रेटर हैं। डीयू के मुताबिक सभी छात्रावासों, कालेजों को ध्यान में रखते हुए प्रति यूनिट कम से कम दो आक्सीजन कंसंट्रेटर सुनिश्चित किए जाएंगे। वहीं डीयू छात्रावासों में छात्रों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए 500 पल्स आक्सीमीटर और 100 थर्मल स्कैनर भी खरीदेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *