यूपी से अन्य राज्यों के लिए पांच जून तक नहीं चलेंगी बसें 

 लखनऊ 
कोरोना महामारी के चलते यूपी से गैर राज्यों के बीच पांच जून तक इंटर स्टेट बस सेंवाओं पर रोक लगा दी गई है। यह जानकारी देते हुए परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक डीबी सिंह ने बताया की लखनऊ समेत यूपी के कई जनपदों से अन्य राज्यों के लिए बसें नहीं चलेंगी। इनमें यूपी से दिल्ली, उत्तराखंड, राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, चंडीगढ़ के बीच करीब 700 बसों का संचालन हो रहा था। 

बता दें कि यूपी से इन राज्यों के बीच एसी जनरथ, एसी स्लीपर, एसी शताबदी व वोल्वो का संचालन किया जा रहा था। इन बसों से रोजाना 15000 से ज्यादा यात्री एक राज्य से दूसरे राज्य के बीच सफर करते थे। इस दौरान गैर राज्यों के बीच ऑनलाइन सीटों की बुकिंग भी बंद कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *