अवैध संबंध और पुरानी रंजिश के चलते पुजारी ने किया महिला की हत्या, महिला सहयोगी के साथ गिरफ्तार
बालोद। 13 मई को महामाया मंदिर के पास मिली महिला की हत्या के मामले को पुलिस ने 4 दिन में ही उलझा लिया और इस मामले में मंदिर का पुजारी ताम्रध्वज (35 साल) और उसकी महिला सहयोगी दुर्गा बाई (45 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया। हत्या का कारण अवैध संबंध और पुरानी रंजिश को बताया जा रहा हैं।
महामाया मंदिर के थाना प्रभारी दिलेश्वर चंद्रवंशी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी ताम्रध्वज का मृतक उमा मंडावी (35) के साथ अवैध संबंध था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। 13 मई को महामाया गांव की निवासी उमा सुबह 8 बजे किसी काम से महामाया मंदिर के पास गई थी। इसी दौरान ताम्रध्वज ने अपनी सहयोगी दुर्गा बाई के साथ मिलकर उमा पर कुल्हाड़ी से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गए।
थोड़ी देर बाद मंदिर की ओर गए स्थानीय लोगों ने जमीन पर पड़ी उमा को लहूलुहान हालत में देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची और गंभीर रूप से घायल महिला को तत्काल शहीद अस्पताल दल्लीराजहरा ले गए थे। लेकिन प्राथमिक इलाज के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। इस मामले में पुलिस को कल कुछ अहम सुराग मिला और उसने मंदिर के पुजारी ताम्रध्वज और उसकी सहयोगी दुर्गा बाई को गिरफ्तार कर लिया।
