असम में तिरंगे का अपमान, 6 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली
 असम में भारतीय राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने के आरोप में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल यहां के बोंगाईगांव जिले में शुक्रवार को ईद के मौके पर ये लोग तिरंगे को टेबल क्लॉथ के रूप में इस्तेमाल कर रहे थे। इसकी तस्वीर सामने आने के बाद से बवाल मच गया था।  मामला टेंगनामारी गाँव की रेजिना परवीन सुल्ताना के घर का है।

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने रविवार को रेजिना को पांच अन्य लोगों के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के लिए मामला दर्ज कर लिया है। वीडियो में परिवार भारतीय झंडे को टेबल क्लॉथ के तौर पर इस्तेमाल करते हुए दावत दे रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *