आज पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, भोपाल में 100.91 रुपये प्रति लीटर 

नई दिल्ली
 मंगलवार को एक बार फिर से पेट्रोल-डीजल के दामों में इजाफा हुआ है। आज पेट्रोल की कीमत 24 से 27 पैसे और डीजल की कीमत 29 से 31 पैसे बढ़ी है। मालूम हो कि पेट्रोल-डीजल के दाम एक दिन छोड़कर बढ़ रहे हैं। रविवार को तेल के दामों में बढ़ोत्तरी हुई थी तो वहीं सोमवार को कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था लेकिन आज दाम बढ़ा दिए गए हैं। गौरतलब है कि ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 16 मई को पेट्रोल 24 पैसे प्रति लीटर और डीजल 27 पैसे प्रति लीटर महंगा कर दिया था। तेल के दामों में इजाफा पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से हो रहा है।
 
दिल्ली : 92.85 रुपये प्रति लीटर
मुंबई : 99.14 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई : 94.54 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता :92.92 रुपये प्रति लीटर
बेंगलुरु: 95.84 रुपये प्रति लीटर
भोपाल: 100.91 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ: 90.57 रुपये प्रति लीटर
पटना: 95.05 रुपये रुपये प्रति लीटर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *