1 किलो गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार
रायपुर। हीरापुर शराब दुकान के पास गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे गांजा तस्कर को कबीरनगर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर उसे 1 किलो 100 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार कर लिया।
कबीरनगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांजा बेचने के लिए कोई ग्राहक की तलाश कर रहा हैं। पुलिस ने एक टीम का गठन किया और सादीवर्दी में हीरापुर शराब दुकान के पास पुलिस को तैनात कर दिया। जैसे ही मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का आदमी वहां पहुंचकर गांजा बेचने के लिए शराब दुकान के पास ग्राहक की तलाश करने खड़ा हुआ पुलिस ने घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में तस्कर ने अपना नाम दिलखुश तांडी बताया और उसके पास से 1 किलो 100 ग्राम गांजा और मोबाइल फोन को पुलिस ने जप्त कर लिया। पुलिस ने गांजा तस्कर तांडी के खिलाफ नार्कोटिक्स एक्ट की धारा 20 बी के तहत मामला दर्ज किया है।
