पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल का कोरोना से निधन, महामारी में हजारों लोगों का बने थे सहारा

नई दिल्ली
इंडियन मेडिकल असोसिएशन (आईएमए) के पूर्व निदेशक और पद्मश्री डॉक्टर केके अग्रवाल का 17 मई की रात निधन हो गया। डॉ. केके अग्रवाल पिछले कई दिनों से कोरोना वायरस से संक्रमित थे और महामारी से जूझ रहे थे। कोविड-19 का संक्रमण गंभीर होने के बाद उन्हें दिल्ली एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे। 62 वर्षीय केके अग्रवाल के निधन की जानकारी उनके ट्विटर हैंडल से ही साझा की गई। उनके अधिकारिक ट्विटर हैंडल से लिखा गया, ''काफी दुख के साथ बताया जा रहा है कि डॉ. केके अग्रवाल का 17 मई की रात 11 बजकर 30 मिनट पर कोरोना से लंबी लड़ाई लड़ते हुए निधन हो गया है।

 जब से वह डॉक्टर बने थे, उन्होंने अपनी सारी जिंदगी लोगों और स्वास्थ्य जागरूकता को दिया है।'' डॉ. केके अग्रवाल इस महामारी के दौरान हजारो लोगों की मदद की थी। लेकिन अब वह खुद कोरोना से जंग हार गए हैं। 62 वर्षीय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष केके अग्रवाल वर्तमान में हार्ट केयर फाउंडेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख थे। डॉ. अग्रवाल देश के जाने-माने हृदय रोग विशेषज्ञ भी थे और उन्हें 2010 में पद्मश्री से नवाजा गया था।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *