मुख्यमंत्री चौहान ने महाकवि सूरदास जी के चित्र पर किया माल्यार्पण

 भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महान कवि सूरदास जी की जयंती पर उनका स्मरण किया। आज निवास पर मुख्यमंत्री चौहान द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया। सूरदास जी भक्तिकाल के महान कवि थे। भगवान श्रीकृष्ण के अनन्य उपासक और बृजभाषा के श्रेष्ठ कवि महात्मा सूरदास हिन्दी साहित्य के सूर्य माने जाते हैं। वे वल्लभाचार्य के शिष्य थे। सूरसागर, सूरसारावली और साहित्य लहरी उनकी प्रमुख रचनाऐं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *