ढील मिलते ही सड़कों व बैंकों में बढ़ी भीड़

कोरबा। लाकडाउन में ढील मिलते ही शहर के सड़कों में भीड़ एकाएक बढ़ गई है और लोग जरूरी सामान की खरीदी  और बैंकों से पैसे निकालने के लिए बाहर निकल पड़े। बढ़ती भीड़ के चलते संक्रमण का खतरा एक बार फिर से बढ़ गया है।

लाकडाउन के नियम में दर बदल करते हुए प्रशासन ने छह घंटे की छूट सीमित दुकानों को दी है। इनमे राशन, नान वेज जैसी दुकानें शामिल हैं। नियम को तक में रखकर हार्ड वेयर, इलेक्ट्रॉनिक, बर्तन आदि की भी दुकानें खुल गई हैं और एकाएक लोग घरों से बाहर निकाल दुकानों के बाहर लंबी-लंबी लाइन लगनी शुरू हो गई। वन वे मार्ग होने के कारणं निहारिका, कोसा बाड़ी, पावर हाउस आदि स्थानों में सुबह के समय ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति निर्मित हो गई थी। दोपहर होते ही भले ही सड़कों में भीड़ थोड़ी कम हो गई लेकिन इस दौरान लोगों ने नियमों का पालन बहुत ही कम किया। वहीं दूसरी ओर लंबे समय बाद बैंकों को आम लोगों के लेनदेन के लिए खोले जाने पर भीड़ वहां पर भी उमड़ पड़ी। व्यापारिक लेन देन कायम रखने और थोक सामानों की आपूर्ति भुगतान के लिए व्यावायिक वर्ग के अलावा आम लोगों की भी भीड़ सभी प्रमुख बैंकों व एटीएम देखी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *