3 हजार 611 शराब दुकानों के ठेको का नवीनीकरण
भोपाल
मध्यप्रदेश में देसी-विदेशी शराब की 3 हजार 611 शराब दुकानों के ठेको का नवीनीकरण 10 प्रतिशत कीमत बढ़ाकर किया जाएगा। इसके लिए विकल्प चुनने की आखिरी तारीख 18 मई है। इस अवधि तक जिन दुकानों के नवीनीकरण के विकल्प नहीं चुने जाएंगे उन सब के ठेके नए सिरे से आॅक्शन के जरिए किए जाएंगे। कैबिनेट की बैठक में हुए निर्णय के इस बार 10 फीसदी मूल्य प्रदेश की शराब दुकानों के ठेके नवीनीकरण किये जाने है।
इस बार शराब दुकानों के ठेके 10 महीने के लिए आगे बढ़ाए जाएंगे। 1 जून 2021 से 31 मार्च 2022 की अवधि के लिए ठेकों का नवीनीकरण होगा। जो ठेकेदार नवीनीकरण का विकल्प आबकारी विभाग के पास 18 मई को शाम 5 बजे तक दे देंगे उनकी शराब दुकानों को उन्हें फिर से आवंटित किया जाएगा।
ऐसे होगी नई कीमत तय
नवीनीकरण के लिए वर्ष 2020- 21 के 10 माह के मूल्य की गणना के लिए 31 मार्च 2021 की अवधि में जो ठेके संचालित हैं उनके स्वीकृत मूल्य को प्रोरेटा आधार पर 365 दिवस का बनाया जाकर उसमें से एक अप्रैल 2020 से 31 मई 2020 की अवधि के वास्तविक मूल्य को घटाया जाएगा। इसके बाद 10 माह के प्राप्त मूल्य में 10 प्रतिशत वृद्धि कर 1 जून से शराब दुकानों के ठेकों का नवीनीकरण किया जाएगा।
केवल 2 दिन मौका
कैबिनेट की बैठक में हुए निर्णय के बाद 3 दिन अवकाश था। इस कारण किसी भी शराब दुकान के ठेकेदार ने नवीनीकरण का विकल्प नहीं भरा है। सोमवार और मंगलवार 2 दिन नवीनीकरण का विकल्प भरने के लिए शेष रह गए हैं। आज और कल शाम 5 बजे तक अधिकांश दुकानों के शराब ठेकों का नवीनीकरण विकल्प आबकारी विभाग को मिल जाएगा। उसके बाद आपकारी विभाग ठेकेदारों को चाही हुई दुकानों का नवीनीकरण कर देगा।
