विनाशकारी तौकते के शाम तक गुजरात के तट टकराने के आसार , यलो अलर्ट जारी

नई दिल्ली
 कोरोना के खिलाफ जारी लड़ाई के बीच देश इस वक्त एक और चुनौती का सामना कर रहा है. चक्रवाती तूफान तौकते गोवा में तबाही मचाने के बाद अब गुजरात की ओर मुड़ चुका है और मौसम विभाग के मुताबिक आज शाम तक इसके गुजरात तट तक पहुंचने की संभावना है. साथ ही 18 मई की सुबह तूफान पोरबंदर और भावनगर जिले के महुआ के बीच से गुजरेगा.

तूफान को लेकर सरकार की तैयारियां जोरों पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर केंद्रीय गृहमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री लगातार तैयारियों का जायजा ले रहे हैं. मौसम विभाग पहले ही तूफान के और विनाशकारी रूप लेने का अनुमान जता चुका है. इसके लेकर कई राज्यों को अलर्ट पर रखा गया है और एनडीएमए, कोस्ट गार्ड समेत अन्य राहत दलों ने मोर्चा संभाल लिया है.
गुजरात में भयानक होगा तूफान

आईएमडी ने गुजरात और दमन एवं दीव के लिए यलो अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के चक्रवात चेतावनी विभाग के मुताबिक, 18 मई तक 150 से 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी. गुजरात के निचले इलाकों से डेढ़ लाख लोग सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाये जा रहे हैं. इससे निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की 54 टीमें तैनात की गई हैं.

सरकार ने कोविड-19 मरीजों का उपचार कर रहे अस्पतालों से बिजली का बैकअप सुनिश्चित करने को कहा है. आठ विनिर्माण इकाइयों में मेडिकल ऑक्सीजन का उत्पादन एवं उसकी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए भी इंतजाम किये जा रहे हैं. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सशस्त्रबलों को तैयार रहने को कहा गया है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *