टोक्यो पैरालंपिक में भारत 19 एथलीटों का दल उतारेगा

हिसार
 इस बार टोक्यो पैरालंपिक में भारत सबसे बड़ा एथलेटिक्स दल उतारने की तैयारी कर चुका है। अभी तक टोक्यो के लिए 19 एथलीटों ने कोटे के आधार प्रतिभाग करना सुनिश्चित कर लिया है। इसमें से 12 को व‌र्ल्ड चैंपियनशिप के आधार पर चुना गया है। बाकी सात भारत के कोटे में व‌र्ल्ड रैंकिंग के आधार पर हासिल हुए हैं। इस गिनती में अभी और भी इजाफा हो सकता है। अच्छी व उच्च परफार्मेंस रैंकिंग के आधार पर भारत का कोटे में दो या तीन प्रतिभागियों की वृद्धि हो सकती है।

ये तय है कि इस बार पैरालंपिक में भारत सबसे बड़ी एथलेटिक्स टीम उतारेगा। अगर सब कुछ ठीक रहा तो टोक्यो में होने वाले पैरालंपिक खेलों में भारत मेडल हासिल करने का नया रिकार्ड बना सकता है। इसके लिए चयनित एथलीट कोरोना काल में भी समय में दिन-रात अभ्यास कर रहे हैं। पहले टोक्यो पैरालिंपक खेल 2020 में होने थे, लेकिन कोविड के कारण उन्हें 2021 के लिए टाल दिया गया। अब फिर से इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं। रियो पैरालिंपक में भारत के 17 एथलीटों ने चुनौती पेश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *