भाजपा के पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन

पटना
 देशभर में कोरोना (corona) कहर के बीच एक और भाजपा नेता का निधन हो गया है। दरअसल भाजपा नेता और पूर्व सांसद विजय सिंह यादव (vijay singh yadav) का एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। पूर्व सांसद यादव काफी दिनों से बीमार थे। जिसके बाद उनका इलाज पटना के ही एक प्राइवेट अस्पताल में किया जा रहा था। वहीं इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उनके निधन की पुष्टि की। डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व सांसद विजय सिंह यादव का निधन हृदयाघात से बताया जा रहा है।

दरअसल भाजपा नेता और पूर्व सांसद विजय सिंह यादव काफी दिनों से बीमार थी। हालांकि वह कोरोना से संक्रमित नहीं थे। इधर उनके निधन पर वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने शोक जताया है। बता दें कि विजय सिंह यादव दानापुर विधानसभा क्षेत्र से पहली बार विधायक बने थे। जहां बीजेपी (bjp) की टिकट पर उन्होंने 1996 में उप चुनाव जीता था। हालांकि इसके बाद वह आरजेडी में चले गए थे और 2006 तक आरजेडी (rjd) से ही राज्यसभा सदस्य भी रहे लेकिन एक बार फिर घर वापसी करते हुए उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ले ली थी।

पूर्व सांसद विजय सिंह यादव लालू यादव के करीबी बताए जाते हैं। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव विजय सिंह यादव को वीरप्पन कहकर बुलाया करते थे। वही उनके निधन पर भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव सहित अन्य शोक व्यक्त किया है। उधर विपक्ष नेता तेजस्वी यादव ने भी भाजपा नेता और पूर्व सांसद यादव के निधन पर शोक जताया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *