जब प्रियंका ने सचिन को लेकर विराट से किया था सवाल

सोशल मीडिया कमाल की जगह है, जहां आप अपने करीबियों से जुड़ सकते हैं और अपनी फेवरेट स्टार्स से बातचीत भी कर सकते हैं। इतना ही नहीं सेलेब्रिटीज की पुरानी तस्वीरें और वीडियो अक्सर सोशल मीडिया पर अपना रास्ता ढूंढ ही लेती हैं। इन दिनों विराट कोहली और प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विराट और प्रियंका संग अभिषेक बच्चन भी हैं।  वीडियो को देखकर पता चलता है कि यह किसी पार्टी से है, जिसमें सलमान खान, लता मंगेशकर संग क्रिकेट और बिजनेस की दुनिया के सितारे भी मौजूद हैं। यह सभी लोग अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के 100वें शतक को जश्न मनाने पहुंचे थे। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा ने विराट कोहली ने पूछा कि सचिन तेंदुलकर ने उन्हें किस तरह से प्रेरित किया है। प्रियंका के इस सवाल के जवाब में विराट कोहली कहते हैं- 'वह मेरे क्रिकेट खेलने का कारण हैं। मुझे लगता है कि मेरी तरह भारत के कई यंग लोगों ने सचिन को देखकर क्रिकेट खेलना शुरू किया था। आज यह मेरा सौभग्य है कि मुझे उनके साथ ड्रेसिंग रूम शेयर करने को मिल रहा है। जब मैं छोटा था तो मेरा सपना था कि उनसे एक बार मिलूं और आज निजी रूप से उन्हें जानना मेरे लिए सबसे बेहतरीन चीज है।

विराट की बात खत्म होने पर अभिषेक बच्चन ने बोला, मैं विराट की बात को सपोर्ट करते हुए कहना चाहूंगा कि हां सचिन ही वो कारण थे, जिसकी वजह से हम जैसे कई लोगों ने क्रिकेट खेलना शरू किया और सचिन ही वो कारण है जिसकी वजह से हमें बहुत जल्दी पता चला कि हम सचिन नहीं बन सकते, इसलिए हमें क्रिकेट खेलना छोड़ देना चाहिए और एक्टिंग जैसा कुछ आसान काम करना चाहिए जिसमें हमारी तुलना उनसे ना हो।' अभिषेक बच्चन की यह बात सुनकर सभी लोग हंसने लगते हैं। प्रोजेक्ट्स की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा को पिछली बार फिल्म द व्हाइट टाइगर में देखा गया था। वहीं अभिषेक बच्चन फिल्म बिग बुल में नजर आए थे। प्रियंका के पास इस समय मेट्रिक्स 4, टेक्स्ट फॉर यू और सिटाडेल जैसे प्रोजेक्ट्स हैं। अभिषेक बच्चन अपनी सीरीज ब्रीद 3 पर काम कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *