बोकारो से भोपाल आ रहा आॅक्सीजन टेंकर सागर में पलटा
भोपाल। बोकारो से भोपाल आ रहा आॅक्सीजन का एक टेंकर आज सुबह सागर के पास पलट गया। टेंकर में 22 टन आॅक्सीजन भरी हुई है। इस उठाने के लिए भोपाल से स्पेशल टीम और क्रेन भेजी गई है।
एसपी सागर अतुल सिंह ने बताया कि बोकारो से आॅक्सीजन के दो कैप्सूल ट्राले पर रखकर रवाना किए गए थे। इसमें से एक ट्राला सागर के पास गढ़ाकोटा में पलट गया। सुबह चार बजे के करीब यह हादसा हुआ। इसके बाद सागर पुलिस और प्रशासन ने कैप्सूल को नुकसान न हो इसलिए चलते उसे क्रेन के जरिए सड़क किनारे कर दिया। इसी तरह ट्राले को भी सड़क किनारे कर दिया। इसके बाद आॅक्सीजन का कैप्सूल सुरक्षित भोपाल पहुंच सके, इसके लिए भोपाल से विशेषज्ञों की टीम सागर रवाना की गई। वहीं भोपाल से क्रेन भी कैप्सूल को उठाने के लिए भेजी गई है। दोनों टीम दोपहर में यहां पर पहुंच गई थी। वहीं दूसरा टेंकर भोपाल पहुंच चुका है।
