नवनीत कालरा गिरफ्तार, करता था ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी
नई दिल्ली
देश में कोरोना की दूसरी लहर आते ही सबसे पहले अस्पतालों में ऑक्सीजन सिलेंडर की किल्लत हुई। जिस वजह से ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की मांग तेजी से बढ़ी। जिसके बाद राजधानी दिल्ली में नवनीत कालरा ने कई लोगों के साथ मिलकर इसकी कालाबाजारी शुरू कर दी। हालांकि कुछ वक्त बाद दिल्ली पुलिस को इसका पता चल गया और उसके कई अड्डों पर छापेमारी हुई। इसके बाद से कालरा की तलाश जारी थी, जिसमें रविवार को सफलता हासिल हुई।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक मशहूर खान चाचा रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी का खुलासा होते ही वो फरार हो गया था, जिसकी तलाश में कई टीमों को लगाया गया। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया था। जिस पर वो अग्रिम जमानत के लिए कोर्ट पहुंच गया, लेकिन उसे वहां से भी राहत नहीं मिली।
