आज से पानी की किल्लत का भी सामना करेगी मुंबई

 मुंबई 
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई को आज वैक्सीन के साथ-साथ पानी की किल्लत का भी सामना करना पड़ेगा। शहर को पानी की आपूर्ति करने वाले पाइसे बांध की मरम्मत के काम के चलते सोमवार से पांच दिनों तक पानी के संकट का सामना करना पड़ेगा। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने पिछले सप्ताह जलापूर्ति बाधित होने की घोषणा की थी। पानी की कटौती लगभग 10 प्रतिशत तक होगी। नगर निकाय द्वारा जारी एक बयान में कहा गया, "बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) को पानी की आपूर्ति करने वाले पाइस बांध पर वाल्वों की आपातकालीन मरम्मत का काम किया जाएगा, जिसके कारण 17 से 21 मई तक मुंबई की पानी की आपूर्ति में 10% पानी की कटौती की जाएगी।" 

बीएमसी ने मुंबई के लोगों से पानी को ठीक से स्टोर करने और इस जल कटौती अवधि के दौरान पानी का कम से कम उपयोग करने और प्रशासन के साथ सहयोग करने की अपील की है। आपको बता दें कि लगभग 420 करोड़ लीटर की अपनी मांग के मुकाबले बीएमसी शहर को लगभग 370 करोड़ लीटर की आपूर्ति करती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *