पूर्व मंत्री उमंग सिंघार की महिला मित्र ने बंगले में लगाई फांसी

भोपाल
मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल के शाहपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता उमंग सिंघार (Umang Singhar) के बंगले में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या (Suicide) कर ली. इस पूरे मामले में युवती ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है. वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस (Bhopal Police) ने महिला के पर्स से सुसाइड नोट बरामद किया है.

महिला विवेचना अधिकारी एसआई रिंकू जाटव ने बताया कि 39 वर्षीय महिला सोनिया भारद्वाज हरियाणा के अंबाला के बालदेव नगर की रहने वाली है और उसके पति का नाम संजीव कुमार है. मृतक महिला मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पूर्व मंत्री उमंग सिंघार के शाहपुरा स्थित 238 बी बंगला में रह रही थी. जबकि महिला ने रविवार की शाम फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

शाहपुरा टीआई महेंद्र मिश्रा के मुताबिक शाहपुरा में मकान नं. 238 पूर्व मंत्री उमंग सिंघार का निजी मकान है। सोनिया भारद्वाज हरियाणा के अंबाला के बलदेव नगर की रहने वाली थी। महिला का पति संजीव अंबाला में रहता है। महिला का 20 साल का बेटा आर्यन है। बताया जाता है कि महिला 25 दिन से उमंग सिंघार के बंगले पर रह रही थी। वह पहले भी दो बार आ चुकी थी। पुलिस ने बताया, महिला बंगले पर बने ऑफिस में रुकती थी। बंगले पर नौकर गणेश अपनी पत्नी गायत्री के साथ रहता था। उसकी पत्नी ही बंगले की साफ-सफाई और महिला को खाना देने का काम करती थी। बताया जाता है कि पूर्व मंत्री की सोनिया से दिल्ली में मुलाकात हुई थी।

रविवार सुबह महिला गई, तो अंदर से दरवाजा बंद था। उसने यह बात अपने पति को बताई। मामले की जानकारी उमंग सिंघार को दी गई। उन्होंने परिचितों को बंगले पर भेजा। दरवाजा खुलवा कर देखा, तो महिला दरवाजे के ऊपर बनी ग्रिल से बंधे दुपट्‌टे से फंदा बनाकर लटकी थी। जब तक उसे उतारा, उसकी मौत हो चुकी थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *