दुर्ग में एलईडी लाइट बनाने वाली फैक्ट्री में लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका

भिलाई। इंजीनियरिंग पार्क के पास स्थित एलईडी लाइट बनाने वाली एक कंपनी में रविवार को भीषण आग लग गई। घटना में तैयार एलईडी लाइट, रा मटेरियल और मशीनरी पूरी तरह से जलकर बर्बाद हो गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि लॉकडाउन और रविवार होने की वजह से कंपनी में कोई कर्मचारी नहीं थी। अन्यथा काफी बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना की जानकारी लगते ही नगर सेना की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और करीब 40 लीटर फोम और साढ़े चार हजार लीटर पानी से आग पर काबू पाया। घटना में करीब दो से ढाई करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दोपहर में करीब साढ़े 11 बजे लगी। कंपनी के भीतर से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी। घटना की मिलने पर भिलाई-3 पुलिस भी मौके पहुंची थी। नगर सेना के अग्निशमन कर्मियों ने कंपनी का दरवाजा तोड़कर खोला। इसके बाद बिजली की सप्लाई को बंद किया। रविवार होने के कारण कंपनी का काम बंद था। वहां पर एक भी कर्मचारी नहीं था। कंपनी के भीतर करीब 50 लाख रुपये का तैयार माल (एलईडी लाइट) रखी हुई थी। इसके अलावा निर्माण सामग्री और मशीनरी आदि भी थे। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद नगर सेना की फायर ब्रिगेड के कंपनी में लगी आग को बुझाया। उक्त कंपनी सेक्टर-2 निवासी एस दीपिका नाम की महिला की बताई जा रही है। हालांकि, अभी तक आग लगने की घटना का कारण स्पष्ट नहीं है। मगर, आशंका जताई जा रही है कि शार्ट सर्किट के चलते आग लगने की घटना हुई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *