चिदंबरम ने कहा- केंद्र के साथ मिलकर कोरोना से मौतों के आंकड़े छुपा रही गुजरात सरकार

 नई दिल्ली 
कांग्रेस ने गुजरात सरकार पर कोरोना संक्रमण के सही आंकड़ों को छिपाने का आरोप लगाया है। दरअसल पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के नेता पी चिदंबरम ने  एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुजरात सरकार कोरोना के असल आंकड़े छिपाकर पेश कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कुछ राज्य सरकारों के साथ मिलीभगत कर रही है और कोरोना से मरने वालों की संख्या का सही आंकड़ा नहीं पेश किया जा रहा है।

चिदंबरम ने कहा कि एक मार्च 2021 से 10 मई 2021 गुजरात सरकार ने कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,218 बताई है। जबकि 14 मई को एक न्यूज रिपोर्ट में यह सामने आया कि इस साल के एक मार्च से 10 मई तक गुजरात में 1,23,000 डेथ सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं। जबकि 2020 में इसी अवधि में 58,000 सर्टिफिकेट जारी किए गए थे।
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *