अमिताभ बच्चन ने लगवाई कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज

मुंबई
ऐसे वक्त में जब देश में कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है तो बचाव के लिए वैक्सीन बहुत जरूरी है। बॉलीवुड के कई सितारे कोविड वैक्सीन लगवाते नजर आए हैं। बीते दिनों सलमान खान ने दूसरी डोज ली अब इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन का नाम जुड़ गया है।

बिग बी ने लिया दूसरा डोज
अमिताभ बच्चन ने एक तस्वीर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने कोविड वैक्सीन का दूसरा डोज ले लिया है। अमिताभ ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वो वैक्सीन लगवा रहे हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा- ‘दूसरा भी हो गया। कोविड वाला, क्रिकेट वाला नहीं।‘ हंसने वाले इमोटिकॉन के साथ वो आगे लिखते हैं, ‘सॉरी, सॉरी यह काफी बुरा था।‘

पहले डोज के बारे में दी थी जानकारी
एक अप्रैल को अमिताभ बच्चन ने ट्विटर और ब्लॉग पर पहले डोज के बारे में जानकारी दी थी। उस वक्त उन्होंने बताया था कि अभिषेक बच्चन को छोड़कर उनके परिवार के सभी सदस्यों ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज लगवा ली है। बता दें कि उस वक्त शूटिंग में व्यस्त होने की वजह से अभिषेक बच्चन वैक्सीन नहीं लगवा पाए थे। अमिताभ ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'हो गया, मैंने आज दोपहर कोरोना वैक्सीन लगवा ली है, सब ठीक है।' अपने ट्वीट के साथ ही अमिताभ बच्चन ने हाथ जोड़ने वाला इमोजी भी बनाया है। वहीं अपने ब्लॉग में अमिताभ बच्चन ने लिखा, 'डन… वैक्सीन लगवा चुका हूं… सब ठीक है। अपना, परिवार और स्टाफ का कल कोविड टेस्ट करवाया था।' बता दें कि बीते साल अमिताभ बच्चन भी कोविड की चपेट में आ गए थे।अमिताभ के साथ ही अभिषेक, ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना से संक्रमित हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *