भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे ने वैशाली पांडे के साथ लिए सात फेरे 

मुंबई 
भोजपुरी फिल्मों के हिट मशीन कहे जाने वाले रितेश पांडे ने अपने फैंस को बड़ी खुशखबरी दी है। रितेश मंगेतर वैशाली पांडे के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें शादी के जोड़े में दुल्हा-दुल्हन परफेक्ट कपल लग रहे हैं।
 
तस्वीर में रितेश और वैशाली कैमरे की ओर देखते हुए पोज दे रहे हैं। वैशाली ने लाल रंग का लंहगा पहना है। इसके साथ उन्होंने हैवी ज्वैलरी कैरी की है। वहीं रितेश ने क्रीम कलर की शेरवानी और लाल पगड़ी पहनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *