रीयल मैड्रिड ने लीग ला लीगा में ग्रेनाडा को 4-1 से हराया

मैड्रिड
 रीयल मैड्रिड ने स्पेनिश फुटबॉल लीग ला लीगा में ग्रेनाडा को 4-1 से हराकर एटलेटिको मैड्रिड पर दबाव बनाए रखा। लुका मौड्रिक और रोड्रिगो ने पहले हाफ में जबकि अलवारो ओडिर्जोला और करीम बेजेंमा ने दूसरे हाफ में गोल करके रीयल मैड्रिड को खिताब की दौड़ में बनाए रखा। रीयल मैड्रिड अब एटलेटिको से केवल दो अंक पीछे है। एटलेटिको ने बुधवार को रीयल सोसिएदाद को 2-1 से हराया था।

एटलेटिको के 36 मैचों में 80 जबकि रीयल मैड्रिड के इतने ही मैचों में 78 अंक हैं। अब जबकि केवल दो दौर के मैच बचे हुए हैं तब बार्सिलोना भी खिताब की दौड़ में बना हुआ है। उसके 36 मैचों में 76 अंक हैं। उसने मंगलवार को लेवांते से 3-3 से ड्रॉ खेला था। चौथे नंबर की टीम सेविया (36 मैचों में 74) भी ज्यादा पीछे नहीं है। अन्य मैचों में विलारीयल ने वल्लाडोलिड को 2-0 से हराकर यूरोपा लीग में जगह बनाने की उम्मीद बरकरार रखी। छठे स्थान के रीयल बेटिस ने एइबर से 1-1 से ड्रॉ खेला।

लिवरपूल की चैंपियंस लीग में पहुंचने की उम्मीद कायम

मैनचेस्टर, एपी। राबर्टो फíमनो के दो गोल की मदद से लिवरपूल ने इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) में मैनचेस्टर युनाइटेड को 4-2 से हराकर यूएफा चैंपियंस लीग में जगह बनाने की अपनी उम्मीद जगा दी। कार्यवाहक कप्तान ब्रूनो फर्नाडिस ने युनाइटेड को 10वें मिनट में ही बढ़त दिला दी थी लेकिन डिएगो जोटा ने 34वें मिनट में बेहतरीन फ्लिक से बराबरी का गोल दाग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *