जेएसपीएल में 80 बिस्तरों का नवनिर्मित कोविड केयर सेंटर शुरू

रायगढ़। जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड ने न्यू इंजीनियरिंग हॉस्टल के टॉवर क्रमांक-7 परिसर में 40 आॅक्सीजन और 40 सामान्य बिस्तरों वाला नवनिर्मित कोविड सेंटर कोरोना मरीजों के लिए शुरू होगा गया है। उद्घाटन अवसर प कलेक्टर भीम सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी, जेएसपीएल के सीओओ छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी एवं जेएसपीएल के सीएचआरओ पंकज लोचन उपस्थित थे। इस दौरान अपने संबोधन में अतिथियों ने जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड और फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल द्वारा कोरोना महामारी से लड़ाई में किए जा रहे सहयोग की सराहना करते हुए विश्वास जताया कि इस कोविड केयर सेंटर से लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

कलेक्टर श्री सिंह ने कोविड केयर सेंटर की शुरूआत करने पर जेएसपीएल और फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल को बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमारी उम्मीद से आगे बढ़ते हुए जेएसपीएल प्रबंधन ने यह नया कोविड केयर सेंटर शुरू किया है। केंद्र के रखरखाव की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों के मन में जिंदल अस्पताल के इलाज के प्रति विश्वास है। उन्होंने कहा कि अभी कोरोना के खिलाफ हमें लंबी लड़ाई लड?ी है। तीसरी लहर के लिए भी तैयारी अभी से ही शुरू करनी पड़ेगी। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने इसके लिए युद्धस्तर पर प्रयास कर जिले में आॅक्सीजन बेड की उपलब्धता बढ़ाई है।

पिछले वर्ष रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में सिर्फ 25 आॅक्सीजन बेड उपलब्ध थे। आज वहां 250 आॅक्सीजन बेड की सुविधा है। 100 बिस्तर और बढ़ाने की तैयारी है। केआईटी में 350 आॅक्सीजन बिस्तर की सुविधा शुरू की गई है। जिले में आज 900 आॅक्सीजन बेड और 150 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं। जल्द ही जिले को 50 नए वेंटीलेटर भी मिल जाएंगे। उन्होंने कहा कि आॅक्सीजन की सुगम आपूर्ति में जेएसपीएल का बेहद महत्वपूर्ण योगदान है। जेएसपीएल की वजह से हम निश्चिंत हैं कि रायगढ़ में आॅक्सीजन की कमी नहीं होगी। जिले के साथ ही प्रदेश के दूसरे जिलों और देश के कई राज्यों में भी यहां से आॅक्सीजन भेजकर लोगों की जान बचाई जा रही है। इसके लिए उन्होंने जेएसपीएल के चेयरमैन नवीन जिंदल एवं पूरी टीम का आभार जताया।  श्री सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन इस त्रासदी में गरीबों और जरूरतमंदों तक सभी जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।

पुलिस अधीक्षक श्री सिंह ने कहा कि जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिटेड एवं फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल द्वारा इस नए कोविड केयर सेंटर को मिलाकर कोरोना मरीजों के लिए कुल 350 से अधिक बिस्तरों की सुविधा तैयार की गई है, जो काफी बड़ा योगदान है। नगर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय ने कहा कि जेएसपीएल, नगर निगम का सबसे विकसित हिस्सा है। कंपनी द्वारा नगर निगम को हमेशा ही पूरा सहयोग मिलता रहा है। शहर के विकास में किसी भी तरह के सहयोग की आवश्यकता होने पर जेएसपीएल ने हमेशा अपनी अहम भूिमका निभाई है।
जेएसपीएल के सीओओ-छत्तीसगढ़ दिनेश कुमार सरावगी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कठिन दौर में जिस तरह रायगढ़ जिला प्रशासन इस

महामारी के प्रसार को रोकने के अभियान में निरंतर जुटा हुआ है, वह बेहद सराहनीय है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की प्रेरणा से ही जेएसपीएल ने इस कोविड केयर सेंटर की शुरूआत की। श्री सरावगी ने फोर्टिस-ओपी जिंदल अस्पताल की टीम की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल की पूरी टीम लोगों को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए जुटी हुई हैं। उन्होंने दोहराया कि जेएसपीएल अपनी ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और प्रशासन के हर कदम पर कंपनी साथ खड़ी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *