नक्सली मुठभेड़ में मारा गया एक नक्सली

दंतेवाड़ा। सुरक्षा बल और नक्सलियों के मध्य एक घंटे तक चली मुठभेड़ में एक नक्सली मारा गया उसके पास से हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गर्द। इस मुठभेड की पुष्टि दंतेवाड़ा एसपी अभिषेक पल्लव ने की है।

प्राप्त समाचारो के अनुसार मुस्तलनार के जंगलो में सुरक्षा बल व नक्सलियो के बीच मुठभेड़ की खबर रही है जहां 1 घण्टे तक दोनों तरफ से गोली बारी हुई है जिसमें मुठभेड़ में एक नक्सली ढेर हो गया है। मारे गये नक्सली से 2 देशी हथियार, आईईडी बम, वायर, 4 पिठ्ठू के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की गई है। मारे गये नक्सली की शिनाख्त प्लाटून नम्बर 16 रामचन्द्र कड़ती के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *