गोरेला के मुख्य पोस्ट आॅफिस में लगी आग, कोई जनहानि नहीं

गौरेला। गौरेला के मुख्य डाक घर में शुक्रवार सुबह अचानक तेज आवाज के साथ चिंगारी निकलने से वहां रह रहे 20 परिवारों को हड़कंप मच गया, तत्काल बस्ती वालों ने इसकी सूचना फायर बिग्रेड को दिया और आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया। इस आगजनी में कोई जनहानि तो नही हुआ लेकिन मुख्य डाकघर का वायरल पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। ईद की छुट्टी होने के कारण मुख्य डाकघर में कोई बड़ी घटना नहीं घटी और लोगों की सतर्कता की वजह से नहीं तो यहां पर बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल बिजली विभाग और फायर सेफ्टी की टीम घटना की जांच में लग गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *