ऋतिक ने ठुकराई अमिताभ की फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ की रीमेक

ऋतिक रोशन को अमिताभ बच्चन स्टारर ‘सत्ते पे सत्ता’ के रीमेक में लीड रोल के तौर पर देखा जा रहा था। लेकिन उन्होंने आॅफर ठुकरा दिया। क्योंकि वे ‘अग्निपथ’ के बाद अमिताभ बच्चन स्टारर किसी और हिंदी फिल्म का रीमेक नहीं करना चाहते थे। ओरिजिनल फिल्म के डायरेक्टर राज एन सिप्पी ने एक बातचीत में कहा, मुझे लगता है कि ऋतिक बाबू के किरदार के लिए सबसे अच्छी पसंद थे। सिप्पी ने यह भी बताया कि जब उन्होंने फिल्म के राइट्स अष्टविनायक फिल्म्स को बेचे थे, तब संजय दत्त यह फिल्म करने वाले थे। लेकिन बाद में यह कंपनी किसी विवाद में फंस गई और उन्होंने राइट्स किसी और प्रोडक्शन हाउस को बेच दिए।

कोरोना की दूसरी लहर से देश बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस बीच कई बॉलीवुड सिलेब्रिटीज किसी न किसी तरह से जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आए हैं। ट्विंकल खन्ना और उनके पति अक्षय कुमार ने भी हाल ही में कई आॅक्सीजन कंसंट्रेटर जरूरतमंद लोगों में बंटवाए थे। अब हाल ही में ट्विंकल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर बताय है कि उनके पड़ोसी ऋतिक रोशन भी चुपचाप से कई तरीकों से जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने इसके लिए ऋतिक की जमकर तारीफ भी की है। ऋतिक की एक फोटो पोस्ट कर ट्विंकल ने कैप्शन में लिखा, "मेरा पड़ोसी ऋतिक रोशन भी बिना किसी को बताए चुपचाप से इस संकट के दौरान कई तरीकों से जरूरतमंद लोगों की हेल्प करने का काम कर रहा है और इसके लिए उन्हें बहुत-बहुत शूक्रिया। हालांकि, ट्विंकल ने ऋतिक द्वारा किए गए नेक कामों की जानकारी नहीं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *