तीन सिलेंडर, दो चूल्हा व एलईडी टीवी के साथ तीन गिरफ्तार
रायपुर। पिछले दिनों खमतराई इलाके में अनिल पांडे के घर से हुए चोरी के सामान के साथ पुलिस ने तीन चोरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके पास से तीन सिलेंडर, दो चूल्हा व एलईडी टीवी को बरामद कर लिया है।
खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कुछ लोग एलईडी टीवी और गैस के साथ चूल्हा बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। पुलिस ने एक टीम का गठन किया और चोरों से सौदा पक्का किया और जैसे ही आकाश यादव उम्र 19 वर्ष, सूरज साहू उम्र 22 वर्ष और श्याम सुन्दर सोना 20 वर्ष ने तीन सिलेंडर, दो चूल्हा व एलईडी टीवी को लाकर उन्हें दिया पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तब तीनों चोरों ने बताया कि उन्होंने 5 मई की रात को अनिल पांडेय के सूने मकान में ताला तोड़कर प्रवेश किया और वहां से यह सामान चोरी कर लेकर आए थे और उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों को न्यायिक रिमांड में जेल भेज दिया है वहीं प्रार्थी अनिल पांडेय को उनके सामान वापस कर दिए।
