वैक्सीन रजिस्ट्रेशन के नाम पर अपराधी कर रहे फिशिंग

भोपाल
वैक्सीन लगवाने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के नाम पर फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन आ गई है। इसके जरिए सायबर अपराधी लोगों से ठगी कर रहे हैं। यह एप्लीकेशन मोबाइल में सेव पर्सनल डाटा, फोटो, वीडियो, व्हाट्सएप चेट आदि में सेंध लगा कर अपराधियों तक पहुंचाने का भी काम कर रहा है। यह एक तरह की फिशिंग तकनीक है जिसे ‘एसएमएस वोर्म’ नाम दिया गया है। इस संबंध में राज्य सायबर पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।   अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक राज्य सायबर योगेश चौधरी ने एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वर्तमान कोरोना महामारी का फायदा उठाते हुये सायबर अपराधी एक फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन बनाकर उसकी लिंक मैसेज के माध्यम से भेज कर उसे डाउनलोड करने के लिये कहते हैं। उसके बाद एप्लीकेशन के माध्यम से मेलवेयर हमारे मोबाइल में आ जाते हैं जो कि हमारे मोबाइल सुरक्षा के लिये घातक होते है। एडीजी योगेश चौधरी ने बताया कि सायबर अपराधियों द्वारा एक तरह की फर्जी मोबाइल एप्लीकेशन तैयार कर मैसेज के माध्यम से कोविड वेक्सीन के लिये रजिस्ट्रेशन की एप्लीकेशन दिखाते हुये उक्त एप इंस्टाल करने के लिये लुभाते हैं। जब हम उस एप्लीकेशन को इंस्टाल करते हैं तो वह हमारे पर्सनल फोटो, वीडियो, सारे कॉंटेक्ट, एसएमएस, व्हाट्सएप की चेट, मोबाइल में सेव बैंकिंग के पासवर्ड हमारे सारे ईमेल आदि सायबर अपराधियों तक पहुंचा देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *