पुरुष के बाद जेल में बंद महिला कैदियों को भी लगा कोरोना का पहला टीका
रायपुर। गुरुवार को जहां रायपुर सेंट्रल जेल में बंद 60 कैदियों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया वहीं आज शुक्रवार को जेल में बंद महिला कैदियों को टीका लगाया गया। कोरोना संक्रमण काल में जेल मे बंद महिला कैदियों के लिए शुक्रवार को टीकाकरण की शुरूआत की गई। केंद्रीय कारागार में महिलाओं को लगाये जा रहे टीकाकरण की मानिटरिंग के लिए सीएमएचओ कार्यालय से गजेंद्र डोंगरे तथा राज यदु सेक्ट्रियल ने टीकाकरण कार्य का अवलोकन किया।
