घरों में नमाज अदा कर मुस्लिम भाईयों ने मनाई ईद
रायपुर। राजधानी रायपुर की सबसे बड़ी ईदगाह ईदगाहभाठा मजिस्द में इस बार प्रशासन की गाइड लाइन का पालन करते हुए 5 लोगों ने नमाज अदा कर ईद की परंपरा को निभाया। हर साल यहां पर 5 से 7 हजार लोग जुटते थे। अधिकांश लोगों ने घर में ही नमाज अदा कर कोरोना वायरस से मुक्ति के लिए दुआएं मांगी और फोन से एक-दूसरे को मुबारकबाद दिए।
पिछले साल की तरह इस साल भी ईद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने घरों में ही ईद की नमाज अदा कर विश्व और देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के लोगों की मुक्ति के लिए दुआएं मांगी। नमाज अदा कर छोटों ने बड़ों से आशीर्वाद लिया और ईदी मांगी। बड़ों ने आशीर्वाद देते हुए कहा कि सभी अपना फर्ज निभाएं और परिवार के बुजुर्गों की देखरेख के साथ ही सभी जान पहचान वालों की खैरियत लेते रहें और जितना हो सके दूसरों की मदद करें। ईदगाह भाठा मस्जिद में ईद के मौके पर इस साल मात्र 5 लोगों ने मस्जिद में प्रवेश कर नमाज पढ़कर ईद की परंपरा को निभाया।
