वैक्सीन न लगवाने की वजह से हुई एएमयू में मौतें: योगी आदित्यनाथ

 अलीगढ़ 
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि एएमयू में काफी प्रोफेसर की मृत्यु का समाचार मिला। इसको लेकर चिंता बढ़ी तो कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर से दो दिनों तक लगातार बात की। उन्होंने बताया कि एएमयू में 16 ऐसे लोग हैं, जिनकी कोविड से मौत हुई। जिनमें 10 की मृत्यु मेडिकल कॉलेज में हुई है, शेष की बाहर हुई है। सीएम ने कहा कि पहले चरण में जो वैक्सीन नहीं लगा पाये हैं, उनकी मौत ज्यादा हुई है। कोविड की दूसरी लहर में एएमयू में उच्च मृत्यु दर के कारणों के बारे में बताते हुए प्रोफेसर शाहिद सिद्दीकी ने कहा कि वैक्सीन लेने में हिचकिचाहट तथा देर से मेडिकल कालिज लाये जाने आदि से मृत्यु संख्या में वृद्धि हुई। परन्तु सोशल मीडिया और अखबारों में एकतरफा, अस्वाभाविक तथा अतिरंजित मौत के आंकड़े प्रसारित किए जा रहे थे क्योंकि कई सेवानिवृत्त शिक्षक, जिनकी मृत्यु दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, भोपाल और मेरठ आदि में हुई, उन्हें भी इस सूची में शामिल कर लिया गया है। इस कठिन समय में विश्वविद्यालय सभी कोविड प्रभावित परिवारों के दुख में बराबर का शरीक है।अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार किसी भाजपा सीएम की कैंपस में एंट्री हुई है। अब से पहले गोविंद बल्लभ पंत व नारायण दत्त तिवारी बतौर मुख्यमंत्री एएमयू पधार चुके है। मुलायम सिंह यादव भी एएमयू में आ चुके है। लेकिन उस समय वह मुख्यमंत्री नहीं थे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *