प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना कार्यक्रम में वर्चुअल शामिल हुए मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री

रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आठवीं किश्त जारी करने हेतु आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री निवास से मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे, मुख्यमंत्री सचिवालय के सचिव श्री सिध्दार्थ कोमल परदेशी, कृषि विभाग के सचिव श्री अमृत खलखो और  संचालक समेटी एवँ राज्य नोडल अधिकारी छत्तीसगढ़ श्री जी.के. निर्माम शामिल हुए। इसके साथ ही केंद्रीय कृषि मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर, सभी राज्यों एवँ केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यों के कृषि मंत्री, कृषि मंत्रालय से सम्बद्ध सचिवगण भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुए हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *