महिला और पुरुष का शव पेड़ पर लटका मिला

 बांदा 
 बांदा में मटौंध थाना क्षेत्र के अछरौड़ गांव में महिला और पुरुष का शव पेड़ पर लटका मिला। दोनों ने एक ही दुपट्टे से फांसी लगाई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष के मुताबिक, दोनों में काफी दिन से मित्रता चल रही थी। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। 

अछरौड़ गांव निवासी रिंकी उर्फ किरन (25) पुत्री कमलेश गुप्ता और पड़ोसी छोटे उर्फ केशव मिश्रा (45) का शव करीब पांच सौ मीटर दूर खेत में पेड़ से दुपट्टे के फंदे के सहारे लटका मिला। पास ही बाइक भी खड़ी थी। सूचना पाकर दोनों के परिजन और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। केशव के परिजनों ने बताया कि केशव किसानी करता था। उसके दो बेटे और एक बेटी है। पड़ोसी युवती से उसकी मित्रता थी। रात को वह घर पर लेटा था। किस समय वह घर से निकल गया, इसकी जानकारी किसी को नहीं है।

उधर, किरन भी रात में घर से चली गई। दोनों लोगों ने दुपट्टे और गमछे को जोड़ कर फंदा बनाया और पेड़ की डाल से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। थानाध्यक्ष मटौंध रामजी सिंह ने बताया कि लड़की की शादी होने वाली थी। इसी के चलते दोनों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। तिलक ले जाने की चल रही थी तैयारी : परिजनों ने बताया कि रिंकी की शादी सागर मध्यप्रदेश मे तय कर दी गई थी। शादी की तैयारियां भी चल रही थी। गुरुवार को घरवालों को तिलक लेकर जाना था। सुबह मौत की खबर मिली तो शादी की खुशियां धरी की धरी रह गईं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *