ओडिशा जेल में 120 कैदी हुए कोविड संक्रमित, 2 की मौत 

भुवनेश्वर
ओडिशा में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ओडिशा भारत के अब उन राज्यों में शामिल हो गया है, जहां कोरोना वायरस के एक्टिव केसों की संख्या एक लाख से अधिक हो गई है। इसी बीच ओडिशा की जेलों में भी कोविड-19 का प्रकोप देखने को मिल रहा है। ओडिशा की जेलों से एक के बाद एक कई कैदियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक ओडिशा की जेलों कम से कदम 120 कैदी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 2 कैदियों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। इस बात की जानकारी ओडिशा के डीआईजी (जेल) ने दी है।

ओडिशा के डीआईजी (जेल) ने कहा है कि प्रदेश के 120 कैदी कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। वहीं दो कैदियों की मौत कोरोना की वजह से हुई है। उन्होंने बताया कि जेल के आइसोलेशन वार्ड से अब गंभीर कोविड मरीजों को अस्पतालों में स्थानांतरित कर दिया गया है। ओडिशा के डीआईजी ने कहा है कि कोरोना को देखते हुए जेलों में कैदियों की संख्या कम करने के लिए 449 कैदियों को 90 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है। उन्होंने ये भी जानकारी दी है कि पटनागढ़ उप-जेल और बरहामपुर जेल की एक सेल को कोविड-19 ​​देखभाल केंद्र में बदल दिया गया। है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *