कोरोना नेगेटिव के बाद ब्लैक फंगस से महिला की मौत

 लखनऊ 
कोरोना संग ब्लैक फंगस हमलावर हो गया है। कोरोना को हरा चुके बड़ी संख्या में लोग ब्लैक फंगस की चपेट में आ चुके हैं। फंगस की चपेट में आई महिला मरीज की मौत हो गई है। महिला का इलाज लोहिया संस्थान में चल रहा था। यूपी में ब्लैक फंगस संक्रमित पहली मरीज की मौत है।सोमवार को आंख व नाक के पास सूजन के बाद महिला को लोहिया संस्थान में भर्ती कराया गया था। इमरजेंसी में डॉक्टरों की टीम ने महिला को देखा। डॉक्टरों ने लक्षणों के आधार पर ब्लैक फंगस की आशंका जाहिर की। सीटी स्कैन जांच कराने का फैसला किया।

सीटी स्कैन की जांच रिपोर्ट आई। जिसमें फंगस नजर आया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया। इलाज के बावजूद महिला की हालत में सुधार नहीं हुआ। इसके बाद फंगस की कलचर जांच कराने की तैयारी हुई। जांच से पहले ही बुधवार को महिला मरीज की मौत हो गई। परिवारीजनों ने डॉक्टरों को बताया कि मरीज कोरोना पॉजिटिव हुई थीं। इलाज के बाद कोरोना नेगेटिव हो गई थीं। अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक महिला गंभीर अवस्था में भर्ती कराई गई थीं। डॉक्टरों ने बचाने की कोशिश की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *