LJP नेता की गला दबाकर हत्या 

पूर्णिया  
बिहार के पूर्णिया जिले के केहाट थाना क्षेत्र के कोसी  कॉलोनी स्थित ड्राइवर खाजू बैठा के घर से अपहृत हुए लोजपा नेता अनिल उरांव का हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 30 अप्रैल को  फिरौती के लिए अपहरण किए जाने के बाद उनकी हत्या अपराधियों के द्वारा गला दबाकर कर दी गयी थी। परिजनों  के आवेदन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। 

इस मामले में पूर्व में ही पुलिस ने दो तीन अभियुक्त दुलारी खातून उर्फ रानी , मुनचुन झा उर्फ बटेश कुमार और मो साकिब उर्फ राहुल  को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इसके मास्टर माइंड अंकित यादव की गिरफ्तारी के पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही थी।  इसी क्रम में कसबा मदरसा चौक के समीप से कोसी कॉलोनी के रहने वाले अंकित यादव , वैशाली जिला के राघोपुर निवासी सतीश कुमार,  विकास कुमार,  मुकेश कुमार और पटना जिला के पटना सिटी निवासी विशाल कुमार को कार के साथ  देसी पिस्टल, एक कट्टा 12 जिंदा कारतूस और 5 मोबाइल के साथ गिरफ्तार कर लिया  है। पुलिस गिरफ्तार किए गए सभी आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की।  इस मामले में पुलिस को कई अन्य अहम सुराग अनिल उरांव हत्याकांड में हाथ लगने की संभावना बताई जा रही है।  

पुलिस ने फिलहाल इस मामले में सदर एसडीपीओ आनंद पांडे के नेतृत्व में अंकित यादव के भांजा मिट्ठू यादव के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बताया जाता है कि इस कांड के खुलासे में सदर एसडीपीओ के अलावा जिले के कई अन्य पुलिसकर्मी की टीम शामिल थी। पुलिस के समक्ष गिरफ्तार अपराधियों ने खुलासा किया है कि उन लोगों ने फिरौती के लिए ही अनिल उरांव की हत्या किया था। अपराधियों ने पुलिस को बताया कि वे लोग पहले अनिल उरांव को फिरौती लेने के बाद छोड़ देने की प्लानिंग में थे लेकिन पुलिस की लगातार दबिश भरने के बाद भी लोग डर से उनकी हत्या कर फरार हो गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *