वैक्सीन की ज्यादा मांग पर संकीर्ण राजनीतिक धारणा मत बनाइए: मंत्री हर्षवर्धन

नई दिल्ली
भारत में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान की रफ्तार धीमी पड़ती दिख रही है। राज्यों द्वारा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर वैक्सीन का कोटा बढ़ाने की मांग बढ़ती जा रही है। कई राज्यों ने यह आरोप लगाए हैं कि केंद्र सरकार टीकाकरण अभियान को संभाल नहीं पा रही है और वैक्सीन की आपूर्ति नहीं करवा पा रही है। इस सारे आरोपों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गुरुवार (13 मई) को कहा कि राज्यों द्वारा बार-बार ये कहना कि उन्हें पर्याप्त मात्रा में टीके नहीं मिल रहे हैं, इस तरह के शिकायत से जनता के बीच एक संकीर्ण राजनीतिक धारणा बन जाती है। 

मेरा अनुरोध है कि ऐसी धारणा ना बनने दें। संकीर्ण राजनीतिक धारणा, कोरोना महामारी से निपटने के लिए सरकार के दृष्टिकोण को नुकसान पहुंचाती है। यह टिप्पणी तब आई जब केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और दिल्ली सहित छह राज्यों के साथ कोविड -19 स्थिति की समीक्षा की। ये सभी राज्य महामारी की दूसरी लहर से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। हर्षवर्धन ने इस बैठक में महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, राजस्थान और दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रियों और प्रधान सचिवों या अतिरिक्त मुख्य सचिवों के साथ बातचीत की है।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *